Monday, May 16, 2011

थामने मन को तू मेरे



थामने मन को तू मेरे आधार बन आ जाती  है
रेत से झरते स्वप्न में, बहार बन आ जाती है  


मेरे मन की वीणा वीरानी ,तू तरंगो सी आ जाती है 
जब भी होता हूँ एकाकी  ,तू अधरों पर आ जाती है 

मेरे धुन कोयल सा  बोले ,तू ऋतुराज बन  आ जाती है 
मन को विचरण कराने ,तू परवाज़ बन आ जाती है 

मेरे शब्द  हैं  बंसी  जैसे ,तू स्वासों सी आ जाती है 
मधुर गीत फिर सुनने ,तू गोपियों सी आ जाती है 

मेरा तन थिरके न थिरके ,तू धड़कन बन आ जाती है 
जब भी डरता हूँ कल से ,तू बचपन बन आ जाती है 

मेरे शब्द हैं कोरे  हीरे ,तू रौशनी  बन आ जाती है 
लिख सकूं  रूहानी नगमे ,तू चाँदनी बन आ जाती है 

















2 comments:

  1. मेरे शब्द हैं कोरे हीरे ,तू रौशनी बन आ जाती है
    लिख सकूं रूहानी नगमे ,तू चाँदनी बन आ जाती है... bhut khubsurat panktiya.. har shabd jaise chun chun ke piroya hai apne... super...

    ReplyDelete
  2. मेरे शब्द हैं कोरे हीरे ,तू रौशनी बन आ जाती है
    लिख सकूं रूहानी नगमे ,तू चाँदनी बन आ जाती है

    रूहानी शब्द.

    ReplyDelete

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब

मेरी जुस्तजू पर और सितम नहीं करिए अब बहुत चला सफ़र में,ज़रा आप भी चलिए अब  आसमानी उजाले में खो कर रूह से दूर न हो चलिए ,दिल के गलियारे में ...